गोपनीयता नीति
अंतिम बदलाव: 16 नवंबर 2026
Pehnawa, RetailAI Private Limited (“हम”) का उत्पाद है। यह नीति बताती है कि हम इस वेबसाइट पर आपकी जानकारी कैसे इस्तेमाल करते हैं। भारत के Digital Personal Data Protection Act, 2023 और लागू नियमों के तहत आपके अधिकार लागू होते हैं।
1. दुकान के लिए पूछताछ और कॉल
कॉल बुक करने के लिए हम Calendly इस्तेमाल करते हैं। आपके “दिन और समय चुनें” दबाने पर ही Calendly का कैलेंडर लोड होता है। उसके बाद Calendly आपका नाम, ईमेल, चुना गया समय और तकनीकी जानकारी (जैसे कुकी) अपनी गोपनीयता नीति के अनुसार सँभालता है। बुकिंग की जानकारी हमारे Calendly खाते और कैलेंडर में रहती है। अगर आपने पहले वेबसाइट की पर्ची भेजी है, तो बुकिंग होने पर हमारी वेबसाइट आपकी पर्ची के साथ यह दर्ज करती है कि कॉल बुक हुई, और कॉल का समय और मीटिंग लिंक भी। वेबसाइट के आँकड़ों में केवल यह गिनती रहती है कि कैलेंडर खुला और बुकिंग हुई; आपका नाम या ईमेल नहीं।
अगर आप हमें ईमेल करते हैं या वेबसाइट की पर्ची भरते हैं, तो आपका नाम, फ़ोन नंबर और आपकी दी गई बाकी जानकारी (जैसे ईमेल, दुकान का नाम, शहर और संदेश) हमारी टीम तक पहुँचती है। पर्ची की जानकारी हमारी टीम की निजी सूची (Notion या Google Sheets में) में सहेजी जाती है, और ईमेल से भी आ सकती है। दुकान का नाम लिखते समय सुझाव दिखाने के लिए वह नाम Google Maps को भेजा जाता है, और सूची से दुकान चुनने पर उसका पता भी पर्ची के साथ सहेजा जाता है। हम इसका उपयोग केवल आपकी पूछताछ का जवाब देने और पायलट की उपलब्धता पर बात करने के लिए करते हैं। किसी ग्राहक की फ़ोटो, बैंक विवरण या संवेदनशील जानकारी न भेजें।
यह जानकारी उस सूची (Notion या Google की नीतियों के अनुसार), हमारे ईमेल प्रदाता और टीम के ईमेल खाते में रह सकती है। पहुँच उन लोगों तक सीमित है जिन्हें जवाब देना है। डेटा देखने, सुधारने, मिटाने या आगे के संपर्क की सहमति वापस लेने के लिए baibhav@retailai.company पर लिखें। सेवा प्रदाताओं के बैकअप उनकी नीतियों के अनुसार रखे जा सकते हैं।
2. भाषा और वेबसाइट का उपयोग
वेबसाइट English में खुलती है। हिन्दी सिर्फ़ तब, जब आप उसे चुनें; आपकी जगह या IP पते से भाषा तय नहीं होती। भाषा बदलने पर pehnawa-locale कुकी आपकी पसंद छह महीने तक याद रखती है।
प्रदर्शन और विज़िट समझने के लिए हम Vercel Analytics और Speed Insights इस्तेमाल करते हैं। होस्टिंग और ये सेवाएँ अपनी नीतियों के अनुसार तकनीकी और उपयोग संबंधी जानकारी सँभालती हैं। वेबसाइट पर कियोस्क का 3D मॉडल आपके ब्राउज़र में ही बनता है; इसके लिए कोई कैमरा या माइक्रोफ़ोन इस्तेमाल नहीं होता।
3. दुकान में ग्राहक की फ़ोटो
यह वेबसाइट किसी ग्राहक की फ़ोटो नहीं लेती। दुकान में Pehnawa कियोस्क पर फ़ोटो केवल 18 वर्ष से ऊपर के ग्राहक की, स्क्रीन पर सहमति के बाद ली जाती है। हर पायलट से पहले फ़ोटो की सहमति, इस्तेमाल, रखने की अवधि और मिटाने की प्रक्रिया उस दुकान में अलग से बताई जाती है।
4. सेवाएँ, सुरक्षा और अधिकार
होस्टिंग, ईमेल, पूछताछ सहेजने (Notion, Google), कॉल बुकिंग और माप के लिए सेवा प्रदाता डेटा प्रोसेस कर सकते हैं, और यह किसी अन्य देश में भी हो सकता है। हम निजी जानकारी नहीं बेचते। कानून की माँग पर संबंधित जानकारी साझा करनी पड़ सकती है। HTTPS और सीमित टीम पहुँच हमारे सुरक्षा उपाय हैं, पर कोई भी ऑनलाइन सेवा पूरी तरह जोखिम रहित नहीं है।
लागू कानून के अनुसार आप अपनी जानकारी, सुधार, मिटाने, सहमति वापस लेने, नामित व्यक्ति और शिकायत संबंधी अधिकारों के लिए baibhav@retailai.company पर संपर्क कर सकते हैं। हम लागू कानूनी समय-सीमा के अनुसार जवाब देंगे।
5. बदलाव
प्रक्रिया बदलने पर इस नीति और ऊपर दी गई तारीख को अपडेट किया जाएगा।